शुक्रवार, 30 मई 2008

एक भूल के क्या मायने हो सकते हैं?








आज दिनांक ३० मई ०८ को मैंने पोर्टल पर समाचार देखने के लिए बीबीसी खोला तो मनोरंजन के कालम मे पहली ख़बर थी कि "हाथी ने सात लोगों को कुचल कर मारा" ।

मेरी समझ मे नही आया कि सात लोगों के मरने की ख़बर मनोरंजन कैसे हो सकती है? इसके दो कारण हो सकते है - * या तो लोगों मे मानवता खत्म हो गई है कि आदमी के जान की कीमत कुछ नही है , तो इसे मनोरंजन माना जा सकता है।

* या फ़िर ऐसा गलती से हो गया।

इसमे दूसरा कारण ही सत्य प्रतीत होता है। अगर दूसरा कारण सत्य है तो यह भी अच्छी बात नही है। अधिकांश लोग बीबीसी को सबसे तेज और सर्वाधिक सत्य मानते हैं। इससे ऐसी गलती कि उम्मीद नही थी और तो और शाम तक इसे सुधारा भी नही जा सका। क्या इस भूल के कोई मायने है?

2 टिप्‍पणियां:

Unknown ने कहा…

sochane layak baat to hai.

PRAVIN ने कहा…

aap ne theek hi kaha shivam ji yah galti se hi ho gaya tha,lekin isko rewise kar ismen sudhar to karna hi chahie tha. b b c se aisi galati ki apeksha nahi ki jaati.